झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टिस्को एप्रेंटिस के 71बैच का गोल्डेन जुबिली समारोह बीस को साकची स्टील हाऊस में

टिस्को एप्रेंटिस के 71बैच का गोल्डेन जुबिली समारोह बीस को साकची स्टील हाऊस में

जमशेदपुर:टिस्को एप्रेंटिस के 71बैच का गोल्डेन जुबिली समारोह बीस दिसंबर को साकची स्टील हाऊस में आयोजित होगा।टिस्को एप्रेंटिस एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार झा ने आन लाईन प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इसमें सदस्य सपत्नीक भाग लेंगे। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा जिसमें उस बैच को प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।इस दौरान पुरानी यादें साझा की जाएंगी।71बैच के एप्रेंटिस टिस्को से रिटायर होने के बाद एसोसिएशन के माध्यम से जुड़े हुए हैं।कार्यक्रम में सभी सदस्य पुरानी यादों के साथ साथ रिटायरमेंट के बाद के अपने जीवन की गतिविधियों के बारे में भी एक दूसरे को बताएंगे।