झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

*भोजपुरी सावन गीत “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” हुआ वायरल, शिव भक्तों को आ रहा पसंद*

*भोजपुरी सावन गीत “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” हुआ वायरल, शिव भक्तों को आ रहा पसंद*

सावन का महीना है और बाबा भोलेनाथ की भक्ति चरम पर है। इसी बीच एक भोजपुरी गीत “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” रिलीज हुआ है जो काफी वायरल हो रहा है। गाने में एक सुंदर कन्या की मांग बाबा भोलेनाथ से की जा रही है। मान्यता है कि अक्सर सावन के महीने में सोमवारी कर कन्या अपने लिए सुंदर और सुयोग्य वर की कामना करती हैं। मगर इस गाने में बाबा भोलेनाथ से एक सुंदर और गोरी लड़की पत्नी के रूप में मांगा जा रहा है। यह गाना भक्ति के साथ-साथ काफी मनोरंजक भी है जिस वजह से लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है।

लिंक : https://youtu.be/WxfeNPmEY6o

गीत “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” को भोजपुरी की सबसे अधिक सुने जाने वाली यूट्यूब चैनल टी सीरीज हमार भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल चैनल से रिलीज किया है। इस गाने को अब तक 1 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। इस सुपरहिट गाने को रंजीत सिंह ने गाया है। वह गाने को लेकर एक्साइटेड है और कहते हैं कि “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” एक शानदार गाना है जिसे मैं बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि सावन में बाबा की भक्ति का अलग ही नशा होता है। यह गाना भी श्रद्धालुओं के साथ-साथ भोजपुरी के श्रोताओं के लिए बेहद खास है। आप लोगों ने हमारे गाने को खास प्यार और आशीर्वाद से एक मिलियन तक पहुंचा दिया है। हम आप सबों से आग्रह करेंगे कि हमारे गाने को और भी बड़ा बनाएं। आपका आशीर्वाद और स्नेह ही हमें और भी अच्छे गाने बनाने को प्रेरित करता है।

आपको बता दें कि गाना “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” रंजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल राज का अपीरियंस भी शानदार है। इस गाने के गीतकार गोलू यादव और बिट्टू गुप्ता है, जबकि गाने के संगीतकार आर्य शर्मा हैं, जिन्होंने अब तक कई सुपरहिट गानों में संगीत दिए हैं। निर्देशक कन्हैया सिंह है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेशन ओम प्रकाश पांडे है। डीओपी रणजीत सिंह है। कोरियोग्राफर पवन सी है।