झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित दुर्गापूजा मैदान में बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गापूजा कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई

जमशेदपुर- आज श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित दुर्गापूजा मैदान में बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गापूजा कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के लाइसेंसधारी पवन ओझा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल सिंह का नाम अध्यक्ष के लिए पारित किया गया जिसे सर्वसम्मति से समाजसेवी अनिल सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी भी बनाई गई है।
नव नियुक्त श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गापूजा पूरे हर्षोल्लास एवं भव्य तरीका से मनाया जाएगा। इसमें सारे लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अध्यक्ष अनिल सिंह ने आगे कहा कि दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण के लिए बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों को औडर दे दिया गया है। जो कि पूरे जमशेदपुर में आकर्षक का केंद्र रहेगा। अंत में श्री सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कमेटी का विस्तार कर दिया जाएगा
विदित हो कि इसके पूर्व शनिवार को शाम को पूरे बागबेड़ा कॉलोनी में टेंपो से इस बैठक की सूचना बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को दे दी गई थी। सूचना के आधार पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने पहुंचकर कमेटी के अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव किया हैं। इस मौके पर सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।