झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अमृत महोत्सव के बहाने 2024 चुनाव की तैयारी

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अमृत महोत्सव के बहाने 2024 चुनाव की तैयारी

जामताड़ा में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सच्चे देशभक्त नहीं हैं.भाजपा वाले अंग्रेजों की दलाली करते थे.
जामताड़ा: गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने आजादी के पचहत्तर वर्ष होने पर केंद्र सरकार द्वारा मनाए गए अमृत महोत्सव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. फुरकान अंसारी ने कहा है कि भाजपा अमृत महोत्सव के बहाने 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी कर रही है.
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशानाः आजादी के पचहत्तर वर्ष होने पर भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाकर अमृत महोत्सव मनाया गया तो वहीं जवाब में कांग्रेस ने तिरंगा गौरव यात्रा निकाली. इसे लेकर गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने भाजपा द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव को एक राजनीतिक स्टंट बताया. फुरकान अंसारी ने कहा कि अमृत महोत्सव के पीछे भाजपा का 2024 में होने वाला चुनाव छिपा हुआ है.
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव के बहाने लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि बेरोजगारी महंगाई से लोगों को ध्यान भटकाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है ताकि लोग बोले नहीं.कांग्रेस को बताया असली देशभक्तः फुरकान अंसारी ने भाजपा को नकली देशभक्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को असली देशभक्त बताया. भाजपा के लिए फुरकान अंसारी ने अंग्रेजों का दलाल शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में कांग्रेसियों ने अहम भूमिका निभाई. उस समय भाजपा के लोग अंग्रेजों की दलाली किया करते थे. फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी दिलाई और असली देशभक्त कांग्रेस है, जिसने तिरंगा गौरव यात्रा निकालकर परिचय देने का काम किया है.