झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के झील रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ चार लड़की और छह लड़के गिरफ्तार

झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के झील रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ चार लड़की और छह लड़के गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस ने झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के झील रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां से चार लड़की और छह लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. इस रेस्टोरेंट से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की हैं
कोडरमा: झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के झील रेस्टोरेंट से कोडरमा पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है.कोडरमा एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने झील रेस्टोरेंट में छापेमारी कर चार लड़की और छह लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद किए हैं.
जानकारी के अनुसार यहां देह व्यपार के लिए लड़कियों को बुलाया जाता था और पिछले कई दिनों से यहां सेक्स रैकेट का खेल चल रहा था.लोगों का कहना है कि स्थानीय दलाल बंगाल से कॉल गर्ल्स को मोटी रकम देकर सेट किया जाता था और बिहार-झारखंड के अलग-अलग इलाकों से युवक झील रेस्टोरेंट पहुंचते थे. झील रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरो में युवकों को शराब के साथ लड़कियां परोसी जाती थी.
फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियों से यह जानने में जुटी हैं कि इस देह व्यपार के खेल में कौन-कौन लोग शामिल है. जानकारी के अनुसार झील रेस्टोरेंट का संचालक तपेश्वर साव और प्रफुल्ल सिंह की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं. छापेमारी के बाद झील रेस्टोरेंट का मैनेजर मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि इसमें कुछ सफेदपोश चेहरे के भी नाम सामने आ सकते हैं.
मामले की जानकारी देते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जो भी लोग इस सेक्स रैकेट में शामिल होंगे, उसे बख्शा नहीं जाएगा.जानकारी के मुताबिक देह व्यापार के लिए यहां दो हजार रुपए के कमरे को 20 से 30 हजार रुपये में दिया जाता था.