झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जनता दरबार लगा कर धमाल मचाएंगे फिल्म निर्माता जसवंत कुमार

जनता दरबार लगा कर धमाल मचाएंगे फिल्म निर्माता जसवंत कुमार

भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित फिल्म निर्माता जसवंत कुमार ‘वांटेड और ‘सरकार राज’ जैसी सफल भोजपुरी फिल्मों के निर्माण के बाद अब ‘जनता दरबार’ के निर्माण की ओर अग्रसर हैं। सॉन्ग रेकॉर्डिंग के साथ इस फिल्म का मुहूर्त सम्पन्न हो चुका है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निकटवर्ती इलाकों में निर्माता जसवंत कुमार अपनी पूरी यूनिट के साथ स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग शेड्यूल के तहत ‘जनता दरबार’ लगाकर धमाल मचाएंगे। श्री जे सोहरता प्रोडक्शन की इस नवीनतम प्रस्तुति के निर्देशक आर के शुक्ला हैं, जिन्होंने इस फ़िल्म की कहानी भी लिखी है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी इस संदेशपरक भोजपुरी फिल्म के कैमरामैन विजय आर पाण्डेय , गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती और शेखर मधुर हैं। संगीतकार हैं साहिल खान। इस फिल्म में मनोज आर पांडेय के साथ आकांक्षा अवस्थी, संग्राम सिंह पटेल, जोया खान, संजना सिल्के, मयंक दुबे, बृजेश त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सत्या पांडेय, गोविंद कुमार, जय सिंह, राजन सोनी, समीर खान, आशुतोष उपाध्याय और जसवंत कुमार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। फिल्म प्रचारक(पीआरओ) महेंद्र दुबे ने फिल्म की कहानी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से सोशल ड्रामा है, सिनेदर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म की कथावस्तु में रोमांस एक्शन ट्रेजडी और कॉमेडी का समावेश किया गया है। आम लीक से हट कर बनाई जा रही इस फिल्म को भोजपुरी सिनेदर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।

संवाद प्रेषक: काली दास पाण्डेय