झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का भाजपा ने जमशेदपुर में किया आगाज, पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान की मिट्टी को कलश में संग्रहित कर किया ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की शुरुआत

‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का भाजपा ने जमशेदपुर में किया आगाज, पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान की मिट्टी को कलश में संग्रहित कर किया ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की शुरुआत।

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर अमृत महोत्सव के समापन की कड़ी में देश के वीर सपूतों, वीरांगनाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से जमशेदपुर में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का आगाज आज किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। साकची के भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के समीप आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के 28 मंडल अध्यक्षों को तीन रंगों से सुसज्जित कलश प्रदान किया गया। इन कलशों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मंडल क्षेत्र के प्रमुख स्थल एवं महापुरुषों के प्रतिमा के स्थल के समीप की मिट्टी संग्रहित कर रखेंगे। जमशेदपुर महानगर में इस साप्ताहिक अभियान का समापन 20 अगस्त को होगा इस दौरान अतिथियों ने तिरंगा ध्वज लहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में प्रतिमा स्थल से मिट्टी को कलश में संग्रहित कर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पूरे जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को लेकर गजब का उत्साह है। मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जमशेदपुर के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न मंडल क्षेत्र में कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाएंगे एवं अन्य लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा लगाने की अपील करेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत: कार्यक्रम स्थल के समीप दुकानों में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत साकची के दुकानों एवं टैम्पो में तिरंगा झंडा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान दुकानदार भाइयों एवं टैम्पो चालकों एवं यात्रियों से अपने-अपने घरों एवं आसपास के घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के समापन का कार्यक्रम है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पिछले वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम, बेहद सफल रहा था। इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी का जश्न मानने के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत की जिस मिट्टी के लिए अपनी जान दी है ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत देश के अलग-अलग हिस्सों से 75 हजार माटी के कलश संग्रहित कर दिल्ली भेजी जाएगी जहां इसका उपयोग कर्तव्य पथ पर बनी वॉर मेमोरियल के समक्ष अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा। यहां पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की याद में वृक्ष भी लगाए जाएंगे, जिन्हें देश के विभिन्न मिट्टी से पोषित किया जाएगा।

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि हमें आजादी की लड़ाई में लड़ने का मौका नही मिला। परंतु हमें आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के लिए जीने का मौका मिला है। हमें देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखना है। कहा कि युवा पीढी को सबसे अधिक आजादी का मूल्य समझने और समझाने की आवश्यकता है। हमें आजादी ऐसे ही नहीं मिली है। बड़े संघर्ष और बलिदान के बाद हमनें स्वतंत्रता पाई है। आज की युवा पीढ़ी को आजादी के मायने समझने होंगे। हमें स्वतंत्रता कैसे और कितने बलिदानों के बाद मिली है, इसका अहसास प्रत्येक भारतीय युवा को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर देश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वेच्छा से अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाकर देश के उन बलिदानी सपूतों के प्रति आभार प्रकट करें जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। यह मौका देश के वीर सपूतों के प्रति आभार प्रकट करने का है जिनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अपने मंडल क्षेत्र में 75 पौधे लगाने का आहवान किया। कहा कि झारखंड की हरियाली को बनाये रखने और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर छोटे जंगल का निर्माण करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में लाखों वीर-वीरांगनाओं ने अपनी जान की आहुति दी है। अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदान को स्मरण कर उनका सम्मान करें। हमें अपने प्रत्येक स्वतंत्रा सेनानी की शहादत को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता का जश्न मनाना है। श्री महतो ने कहा कि आजादी के दम पर ही हम खुली हवा में सांस ले रहे है। इसलिए भटकने और भटकाने वालों से दूर रहकर खुद को सही मार्ग पर लेकर जाएं। तभी हम आजादी के अमृत महोत्सव की प्रासंगिकता को सार्थक कर सकते हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जमशेदपुर की जनता से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, भरत सिंह, राजन सिंह, डॉ राजीव कुमार, राजीव रंजन सिंह, अनिल सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, मोचीराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, प्रदीप मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह, महावीर सिंह, सुशील पांडेय, शशि यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, मोंटी अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।