झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी का एक एक सदस्य और पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी का सिपाही है- आनन्द बिहारी दुबे

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर घाटशिला प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यजीत सीट के अध्यक्षता में विभूति मंच घाटशिला में आयोजित की गई।
घाटशिला प्रखण्ड स्तरीय संगठनात्मक सशक्तिकरण के विषय को लेकर आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी का एक एक सदस्य और पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी का सिपाही है। अब सभी कांग्रेसजन घर से बाहर निकल कर संगठन को मजबूत बनाने के कार्य में लग जाए। विगत नौ वर्षो से देश का आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, आपसी विद्वेष के कारण त्राहिमाम कर रही है। भाजपा को देश चलाने में असफल साबित हुए है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता ही देश को बचाने के लिए आगे आए।
बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बालमुचू पूर्व सांसद राज्यसभा सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा है कि सभी कांग्रेसजन बूथों को मजबूत करें, भाजपा के विचार धारा से देश में कटुता बढ़ गई है, देश में नौजवानों की चिंता करने वाला कोई नही है। इसलिए कांग्रेस को लाना अनिवार्य है। सब मिलकर पार्टी को मजबूत करें।
बैठक में स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष अमित राय ने देते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर कांग्रेसजन काफी संख्या में जुड़ रहे है। आने वाले समय में कांग्रेस बहुत मजबूत होकर दिखाई देगा। बैठक का संचालन शेख फारूख ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशेष आमंत्रित अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बालमुचू पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रखंड संगठन प्रभारी राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव काल्टू चक्रवर्ती, राजकिशोर सिंह, मऊभण्डार-घाटशिला मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, निमाई मुर्मू, प्रणव मुखर्जी, आशीष चटराज, फजलुर रहमान चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस ग्रामीण सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे ने प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्षों के कार्य का भी विस्तार पूर्वक दिशा-निर्देश दिया तथा अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
*”(कर्तव्य एवं संगठन हित में दिशा-निर्देश)”*

*1) प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष के कार्य :*
1. प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी में सभी पदों पर उपयुक्त एवं जिम्मेदारी का निर्वाह करने वाले सदस्य को पद पर मनोनयन करना, (उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य) का चयन करना।
2. प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी को प्रशिक्षण प्रदान करना,
3. प्रखण्ड कमिटी के लिए कोष एकत्र करना,
4. प्रखण्ड स्तर पर आंदोलन का रूप रेखा तैयार करना,
5. प्रखण्ड स्तर पर सम्मेलन, जनसभा, रैली, पदयात्रा, जन-समस्याओं को लेकर प्रखण्ड स्तर अनुमण्डल स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित करना,
6. मिशन 2024 के लिए सभी कांग्रेसजनों को चुनाव के लिए तैयार करना,
7. मण्डल कांग्रेस कमिटी को सहयोग प्रदान करना,
8. एआईसीसी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को आयोजित करना, सफल बनाना,

*पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय*
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
*”(कर्तव्य एवं संगठन हित में दिशा-निर्देश)”*

*1) मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष के कार्य :*

1. मण्डल कांग्रेस कमिटी में सभी पदों पर उपयुक्त एवं जिम्मेदारी का निर्वाह करने वाले सदस्य को पद पर मनोनयन करना, (उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य) का चयन करना।
2. मण्डल क्षेत्र के *पंचायतवार संगठन पर्यवेक्षक* के पद पर वरीय कांग्रेस नेताओं को नियुक्त करना,
3. मण्डल क्षेत्र के सभी पंचायत कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष का चयन करना, पंचायत कमिटी गठन कराना,
4. मण्डल कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी को प्रशिक्षण प्रदान करना,
5. मण्डल कमिटी के लिए कोष एकत्र करना,
6. मण्डल स्तर पर आंदोलन का रूप रेखा तैयार करना,
7. मण्डल स्तर पर सम्मेलन, नुक्कड़ सभा, रैली, पदयात्रा, जन-समस्याओं को लेकर मण्डल स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित करना,
8. मिशन 2024 के लिए सभी कांग्रेसजनों को चुनाव के लिए तैयार करना,
9. पंचायत कांग्रेस कमिटी को सहयोग प्रदान करना,
10. एआईसीसी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को आयोजित करना, सफल बनाना,

*पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय*
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
*”(कर्तव्य एवं संगठन हित में दिशा-निर्देश)”*

*1) पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्ष के कार्य :*

1. पंचायत कांग्रेस कमिटी में सभी पदों पर उपयुक्त एवं जिम्मेदारी का निर्वाह करने वाले सदस्य को पद पर मनोनयन करना, (उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य) का चयन करना।
2. पंचायत क्षेत्र के *बुथ अध्यक्ष* को नियुक्त करना,
3. बुथ कमिटी को विस्तार करना,
4. बुथवार सोशल मीडिया प्रभारी को नियुक्त करना,
5. बुथ स्तर पर जन-सम्पर्क अभियान चलाना,
6. बुथ स्तर पर नुक्कड बैठक आयोजित करना,
8. बुथ स्तर पर घर-घर पर्चा वितरण कर कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांतों को पहुँचाना, भाजपा सरकार के गलत नीतियों का प्रतिकार करना,
9. मिशन 2024 के लिए बुथ स्तर पर चुनाव का महौल तैयार करना,
9. चुनाव के समय बुथ स्तर पर तीन बार पर्चा वितरण करना 1. पार्टी प्रत्याशी का परिचय पर्चा, 2. पार्टी का घोषणापत्र, 3. पार्टी प्रत्याशी का सिंबल वाला पर्चा वितरण का कार्य,
10. बुथ ऐजेंट तैयार करना, प्रशिक्षण देना, मतदान के दिन बुथ के बाहर 5-10 सदस्यों का टीम तैयार करना,
10. एआईसीसी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिला कांग्रेस कमिटी, मण्डल कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों शामिल होना,