झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

देवघर जिला पुलिस अधीक्षक ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

देवघर: महिला हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। यथासंभव आपकी गोपनीयता भी बरकरार रखी जायेगी पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा द्वारा जानकारी दी गयी है कि महिलाओं और किशोरियों की सुविधा हेतु महिला हेल्पलाईन नंबर (8210907273) जारी किया गया है। इस नंबर पर काॅल आते ही पीसीआर शिकायतकर्ता पीड़ित महिला के पास पहुँचकर यथा संभव उनकी समस्या का समाधान करेगा।

वर्तमान में छेड़खानी करना, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजकर तंग करना, स्कूल आने-जाने पर फब्ती कसना, प्रतिकूल टिप्पणी करना, अनावश्यक रूप से लड़कों द्वार घूरना, पीछा करना और किसी प्रकार का सैक्स हार्समेंट के मामलों को लेकर पुलिस अवर निरीक्षण रूबी एडबिना मिंज, महिला थाना, मधुपुर को देवघर जिला का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें निर्भय होकर दिये गये नंबर पर सम्पर्क कर मदद लें सकतीं हैं