झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन, केक कटिंग कर दीर्घायु जीवन की कामना की।

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह के 56वें जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 पौंड का केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दिर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद के नारों से कार्यालय गुंजायमान रखा। मौके पर उपस्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित किया है। उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक कौशल से संगठन ने विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल बनाने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री के रूप में अपने पहले वर्ष में ही उन्होंने वर्षों से जड़ जमा चुकी धारा 370 निरस्त करने, धर्म के आधार पर प्रताड़ित पड़ोसी देशों से आये शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकता प्रदान करने के साथ देश की आंतरिक एवं सीमा सुरक्षा को अभेद बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा कि अमित शाह के चुनाव प्रबंधन क्षमता ने उन्हें भारतीय राजनीति का ‘चाणक्य’ बनाया तो पार्टी के विस्तार में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा जमशेदपुर महानगर गृहमंत्री अमित शाह के स्वस्थ एवं दिर्घायु जीवन की कामना करता है, जिससे कि लंबे समय तक देश एवं देशवासियों को उनके विजन, दूरदर्शिता, अनुभव एवं नेतृत्व का लाभ मिलता रहे।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, संदीप शर्मा बॉबी, बबलू गोप, जटाशंकर पांडेय, शशि यादव, कुमार अभिषेक, आशुतोष दास, गणेश मुंडा, हेमंत साहू समेत अन्य उपस्थित थे।