झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने की हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जनजागरण

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने की हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जनजागरण

जमशेदपुर: विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर कोशिश संस्था के संरक्षक एवं जमशेदपुर के चर्चित समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा बिरसानगर जोन 3 में घर घर जाकर तिरंगे का वितरण किया गया साथ ही सभी से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालय पर लगाने की विनम्र अपील भी की गई। इस हर घर तिरंगा अभियान में बिरसा नगर जोन नम्बर 6 के शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जनजागरण के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए गए।
इस अवसर पर कोशिश संस्था के संरक्षक एवं जमशेदपुर के चर्चित समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा *”आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से संपूर्ण देश तिरंगे का उत्सव मना रहा है। देशवासियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और देश के प्रति गर्व का भाव जागृत हुआ है।हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा…”
इस हर घर तिरंगा अभियान में बिरसानगर के कृष्णा बारीक,रवी भौमिक,के रामेश्वर राव, भूपेंद्र सिंह, सहदेव,विकास, सन्नी साथ ही संस्था के त्रिदेव सिंह, हनी परिहार, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, कुणाल शर्मा, पीयूष ईशु, राजा अग्रवाल, करमजीत सिंह ,’कम्मे’ एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए