झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता का हुआ स्वागत

*भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने सोमवार को प्रदेश कमेटी के संग जिला अध्यक्षों की घोषणा की भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मोचीराम बाउरी को किसान मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर शुभकामनाएं व्यक्त की है*

*जमशेदपुर :भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की नवमनोनीत प्रदेश प्रवक्ता सुचिता सिंह के आगमन पर जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामना व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, राजपति देवी, संपति देवी, उषा सिंह, सरस्वती साहू, सोनिया साहू, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, रेणु सिन्हा, शुक्ला हलदर, सीमा जायसवाल समेत अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी *