जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध व अपराधियों को लागातर संरक्षण देने के आरोप में पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वी विधायक सरयू राय का पुतला फूंका। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अन्तर्गत विभिन्न मंडलों में क्षेत्र के प्रमुख चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता सह युवा अधिवक्ता प्रकाश यादव के हत्यारे को भाजमो पार्टी में पद देकर संरक्षण देने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक सरयू राय का पुतला दहन किया। पुतला दहन उलीडीह मंडल , डिमना चौक, मानगो मंडल मानगो चौक, बिस्टुपुर मंडल बिस्टुपुर चौक, कदमा मंडल एवं सोनारी मंडल द्वारा किया गया। पुतला दहन के दौरान भाजपाइयों ने विरोध में ‘सरयू राय मुर्दाबाद’, ‘हत्यारों को संरक्षण देना बंद करो’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश यादव के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
इस दौरान मुख्य रूप से विकास सिंह, अमरिंदर पासवान, राजेश साहू, कन्हैया ओझा, विनोद सिंह, जटाशंकर पांडेय, सुनील बारी, राजेश सिंह, राज मिश्रा, विष्णु प्रमाणिक, विनोद राय, अजीत सिंह, सुनीता सिंह, खुशी ओझा, पिंटू साह, बबलू नायक, सोनू नामता, ब्रजेश सोनकर, सागर सोनकर, अंकित पांडे, रजनी कुमारी, कुन्नू नायक, गोपाल यादव, करुणा कालिंदी, संदीप शर्मा, राकेश लोधी विजय सोय, मनोज शर्मा, महेंद्र शर्मा, विकास गुप्ता, शंकर बनर्जी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने दी
सम्बंधित समाचार
जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अंतर्गत मुख्य दंडाधिकारी सीजेएम कोर्ट के सामने जीआर केस नंबर 255/2018 में टेल्को की रहने वाली महिला दीपा कुमारी जो गवाह के रूप में गवाही देने हेतु आई हुई थी उसे सोनारी के रहने वाले रंजन जंघेल के द्वारा काफी अभद्रता पूर्वक गाली गलौज देते हुए मारपीट का प्रयास किया गया
भाजपा सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उतरे कांग्रेस नेता
मानगो संकोसाई की 13 वर्षीय सुकन्या को लगा बिजली विभाग के 11000 वोल्ट से झटका स्तिथि गंभीर डॉक्टरों ने बताया 50% जल गई है सुकन्या इलाज की राशि नहीं मिलने पर करूंगा बिजली विभाग का घेराव- विकास सिंह