

महिलाओं के सहायता के उद्देश्य से बंगाल क्लब में तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज से


जमशेदपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिलाओं की संस्था तिलोत्तमा के तत्वावधान में 18 अगस्त से 20 अगस्त (तीन दिवसीय) प्रदर्शनी का आयोजन साकची बंगाल क्लब में किया जा रहा। तिलोत्तमा की प्रमुख अंतरा चक्रवर्ती ने बताया कि महिलाओं के अंदर उद्यमिता को प्रोत्साहन देने हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया को धरातल पर लाने के उद्देश्य से बंगाल क्लब में प्रदर्शनी लगायी गई है। उन्होंने बताया कि तिलोत्तमा महिला का एक समूह है। इस प्रदर्शनी में जमशेदपुर की महिलाओं द्वारा तैयार किया हुआ साड़ी, कुर्ती, हाथ से बने और अनुकूलित आभूषण, चमड़े के बैग, घर की सजावट के सामान, मेडिकेयर, होममेड केक और कुकीज़ जो कि एक ही छत के नीचे प्रदर्शित होगा। यह प्रदर्शनी में जमशेदपुर की कुल 50 महिलाएं तीन दिनों के लिए अपने विशेष उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। उत्पादों को बेचकर लाभ का एक हिस्सा महिलाओ व अनाथ बच्चों को सहायता स्वरूप दिया जाएगा। प्रदर्शनी में एक स्टाल रहेगा जिसमें विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई उत्पादों को प्रदर्शन के लिए रहेगी। प्रदर्शनी शुक्रवार, शनिवार व रविवार तक सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगी।





सम्बंधित समाचार
गदरा आनंद मार्ग जागृति में आनंद मार्ग एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स ने बांटे 100 निशुल्क पौधे हर व्यक्ति को पेड़ पौधे को परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार करना होगा : आनंद मार्ग
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया आगामी 14 सितम्बर तक जिले प्रभावित क्षेत्रो मे भ्रमण कर नशा मुक्ति के प्रति लोगो को प्रेरित करेगी जागरूकता वाहन- उपायुक्त
गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हाल में देविका सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस( इंटक )के नेशनल प्रेसिडेंट बनने पर झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल एवं पूरी टीम के सदस्यों ने स्वागत किया