झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग33 के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री का पुतला जलाया गया

कांग्रेस ने साकची में फूंका मोदी और गडकरी का पुतला

जमशेदपुर। रांची-टाटा राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच) 33 को सही तरीके से बनाने की मांग को लेकर बुधवार को युवा कांग्रेसियों ने साकची चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का पुतला दहन किया।
बुधवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में मोदी और गडकरी का पुतला दहन किया गया
मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने कहा कि रांची से टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 की दुर्दशा के लिए भाजपा ही जिम्मेवार हैं,क्योंकि राज्य में सबसे अधिक सरकार भाजपा की रही हैं। कांग्रेस के समर्थन में झामुमो गठबंधन की सरकार बने अभी दस माह ही हुए हैं और इसमें भी सात माह कोरोना काल में बीते हैं। टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 की दुर्दशा के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार दोषी हैं। पुतला जलाने वाले में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सेल के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा साकची प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी,मानगो थाना अध्यक्ष बलदेव सिंह,युवा कांग्रेस के अरूण पटेल,संजय यादव,श्रवण साहू,मनोज साह,सूरज यादव,विराट सिंह,सुलतान अहमद,भरत सिंह, आशीष ठाकुर,रोहित पाल, सुरेश यादव आदि उपस्थित थे।