झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव की अध्यक्षता में आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जमशेदपुर- बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव की अध्यक्षता में आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंडल के पर्यवेक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कुमार पांडे ने झंडोत्तोलन किया इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि देश को आजाद हुए 76 वर्ष हो गए हैं। यह आजादी हमें कई महान सपूतों की कुर्बानी के उपरांत प्राप्त हुई है। इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें एक जुटता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज भी कई क्षेत्रों में पिछड़ापन है। जिसे खत्म करने के लिए सभी लोगों को कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा तथा वैसे क्षेत्र के लोगों को मुख्य धारा में लाने की कोशिश करनी होगी। तभी सच्चे मायने में आजादी का अर्थ सफल हो पाएगा।