मानगो नीलकंठ अपार्टमेंट के पास आनंद मार्ग एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स ने बांटे 200 निशुल्क पौधे हर व्यक्ति को पेड़ पौधे को परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार करना होगा : आनंद मार्ग
जमशेदपुर- मानगो नीलकंठ अपार्टमेंट के पास आनंद मार्ग एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी)जमशेदपुर कि ओर से बांटे गए 200 निशुल्क पौधे एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प भी दिलाया गया हर व्यक्ति को पेड़ पौधे को परिवार का सदस्य के रूप में स्वीकार करते हैं प्राकृतिक को भगवान मानना ही होगा
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी)जमशेदपुर की ओर से से पिछले 15 वर्षों से आज तक लगभग 1लाख 50 हजार से भी ज्यादा पौधा का निशुल्क वितरण किया जा चुका है
आनंद मार्ग के सुनील आनंद आनंद मार्ग का कहना है कि जब तक हम पेड़ पौधों एवं जीव ,जंतु को अपने परिवार का सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं किया करेंगे तब तक प्रकृति का कल्याण संभव नहीं है इसलिए नव्य -मानवतावादी विचारधारा से समाज का कल्याण संभव है नव्य मानवतावाद बताता है कि इस पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं अनेक प्रकार के पेड़ ,पौधे जीव जंतु इस पृथ्वी रूपी परिवार के सदस्य हैं हम इस पृथ्वी के बुद्धिमान जीव होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि सभी को परिवार सदस्य के रूप में स्वीकार किया जाए मनुष्य का परम आदर्श नव्य- मानवतावाद होना चाहिए तभी पृथ्वी का कल्याण संभव है इस विचार को
आदिवासी समाज स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं हम लोगों को इन लोगों के बीच सहयोग की आवश्यकता है आनंद मार्ग हमेशा पर्यावरण के उद्देश्य से आदिवासी समाज के बीच मिलकर काम कर रहा है पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित रखने के लिए आनंद मार्ग की ओर से बांटे गए हर तरह के पौधे होते हैं
सम्बंधित समाचार
आनंद मार्ग के सुनील आनंद के सुपुत्र जयेश कुमार डेंगू पीड़ितों की जान बचाने के लिए दिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स
कृष्ण हैं जो सार्वभौम श्रद्धा के पात्र है ,मनुष्य विचार के द्वारा उन्हें नहीं पा सकता , उन्हें पाने के लिए आत्मसमर्पण करना उचित है
बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव की अध्यक्षता में आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया