झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाली के रास्ते की मुहिम की शुरुआत करेंगे पूर्व कमिश्नर विजय सिंह, साल भर में एक लाख वृक्षारोपण करने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाली के रास्ते की मुहिम की शुरुआत करेंगे पूर्व कमिश्नर विजय सिंह, साल भर में एक लाख वृक्षारोपण करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर: कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह कल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाली के रास्ते की मुहिम की शुरुआत करेंगे। इसके निमित कोल्हान के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रशासनिक परिसर, शैक्षणिक परिषद, औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अनुपयोगी भूमि में फलदार वृक्ष लगाया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण को दूर किया जा सके। इसकी शुरुआत कल जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम थाना परिसर से किया जाएगा जहां 200 वृक्ष लगाया जाएगा।
इसके साथ ही शहर के अन्य थाना क्षेत्रों को मिलाकर कुल 500 वृक्ष लगाया जाएगा। इस दौरान जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इसको लेकर श्री सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर शुभकामनाएं देते हुए कहा इसका मुख्य उद्देश्य है 1972 के स्टॉक होम अधिवेशन में पर्यावरणविदो ने पर्यावरण को दूषित होता देखकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया जिसके बाद यूनाइटेड नेशन के द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके और इसको ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाना ताकि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। इसके निमित कल 5 जून 2023 से लेकर 5 जून 2024 तक पूरे 1 वर्ष हरियाली के रास्ते मुहिम के माध्यम से 100000 वृक्षारोपण करने के साथ ही उसे संरक्षित रखने का भी शुरुआत किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके। श्री सिंह ने इसको लेकर जन भागीदारी की बात करते हुए सभी को इस मुहिम से जुड़ने के लिए आहवान किया है।