झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी के निधन पर भाजपा बारीडीह मंडल ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी के निधन पर भाजपा बारीडीह मंडल ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन वक्ताओं ने कहा- वरिष्ठ नेता के निधन से पार्टी व समाज को हुई अपूर्णीय क्षति

जमशेदपुर। भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में आज जनसंघ के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व मनमोहन चौधरी के पुण्यात्मा के शांति हेतु सिदगोड़ा अवध टावर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि मनमोहन चौधरी पार्टी के एक समर्पित नेता के रूप में सदैव याद रहेंगे। आज हमारे वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक अब हम सबके बीच नहीं रहे हैं, यह हम सबके लिए अत्यंत शोक की घड़ी है। उन्होंने कहा कि एक अभिभावक के रूप में मनमोहन चौधरी हमारे मन व हृदय में सदैव अमर रहेंगे। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, विनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चितरंजन वर्मा, राकेश सिंह,अनिल सिंह, काजू शांडिल, मुकुट धारी सिंह , रामदेव पांडे, विनय श्रीवास्तव, हरेंद्र पांडे, कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अरुण कुमार, प्रमोद मिश्रा, मधुमाला, रीना तिवारी, पिंटू सिंह, रंजीत सिंह, मुकेश चौधरी, कुमार आशुतोष, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, कुमार विश्वजीत, प्रभाकर राव, पिंटू साह, साकेत कुमार, अरुण तिवारी, सतीश कुमार और अन्य कई लोग उपस्थित थे।