झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विधायक सरयू राय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खोल दिया रसोई

विधायक सरयू राय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खोल दिया रसोई

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर राहत अभियान चलाया उन्होंने नदी तटीय क्षेत्र छायानगर से लेकर मोहरदा स्थित संथाल बस्ती तक के बीच स्थित सभी क्षेत्रों का दौरा किया कल्याणनगर, मुर्गापाड़ा, लकड़ीटाल, कान्हूभट्टा, बागुनहातु, नीमभट्टा, दास पाड़ा, सूखा तालाब, तिलक नगर, बिहारी बस्ती, भोजपुर काॅलोनी, निराला पथ, नागाडुंगरी, मीरा पथ आदि क्षेत्रों के लगभग 500 घरों के 2000 सदस्यों के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया एवं अन्य राहत कार्य किये गये। विधायक श्री राय ने रविवार को अपने बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होने वाले कैंटिन श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए नाश्ता,दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन का व्यवस्था करवाया। इटली, गुड़-चूड़ा, खिचड़ी, पुरी-सब्जी का पैकट बनवाकर क्षेत्र के प्रभावित लोगों तक पहुँचाया गया। विधायक श्री राय ने बीते रात से ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहयोग करने के लिए बागुनहातु, नागाडुंगरी, भोजपुर काॅलोनी, कल्याणनगर जैसे क्षेत्रों में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय युवकों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से भोजन बनवाने का काम प्रारंभ कर दिया था।
नदी का जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाने से नदी के किनारे बसे सैकड़ों घरों पर नदी का पानी प्रवेश कर गया, जिससे लोगों को काफी क्षति हुई। लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए विधायक श्री राय ने लगातार प्रभावित स्थल का दौरा किया और जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर अक्षेस तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के जान-माल की क्षति नहीं हो इसके लिए विशेष टीम तैयार कर अविलंब राहत कार्य शुरू किया जाय। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय रात के ढाई बजे तक प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय रहे। उनकी सक्रियता के कारण रात में लगभग एक बजे बारीडीह स्थित नागाडुंगरी के चार घरों के 15-20 लोगों को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। इसी प्रकार बारीडीह बस्ती निराला पथ से भी दो घरों के लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया।
विधायक श्री राय ने अपने क्षेत्र के लोगों को कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुँचाये जा रहे भोजन पैकट के अलावा भी यदि कोई किसी को आवश्यक हो तो वे बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में भी आकर भोजन ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर सामान्य हो जाने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव एवं अन्य जरूरी सुविधा मुहैया करायी जाएगी।
विधायक सरयू राय के द्वारा इस आपदा राहत अभियान में उनके निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, झुना सिंह, बलकार सिंह, काशीनाथ प्रधान, राजेश झा, आसीम पाठक, अभय सिंह, राकेश कुमार, काकुली मुखर्जी, गौतम धर, अशोक कुमार, ज्योति तिवारी, रंजीता राय, विवेक कामत, हेमंत पाठक, सूरज चैबे, संध्या दास, रूपेश राय, गीता कुंडू, सरिता पटेल, मीठु सरकार, अमित पाठक, संजय झा, गोल्डेन पाण्डेय, विजय सिंह, संजय कुमार, विकास कामत, मोहरा यादव, अमृत झा सहित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सदस्यों एवं कई भाजमो कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।