झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

उड़ीसा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अशोक चंद्र पंडा का उत्कल समाज गोलमुरी ने किया सम्मान

उड़ीसा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अशोक चंद्र पंडा का उत्कल समाज गोलमुरी ने किया सम्मान

जमशेदपुर:अशोक चंद्र पंडा मंत्री ओडिशा सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सामाजिक सुरक्षा, एवं विकलांग व्यक्तियों का आधिकारिता सार्वजनिक उद्यम के द्वारा गोलमुरी उत्कल समाज में शिष्टाचार निरीक्षण हेतु आगमन किए गए मंत्री के आगमन पर गोलमुरी उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढी के द्वारा अंगवस्त्र एवं समाज के महासचिव प्रदीप कुमार जेना के द्वारा पुष्पगुछ देकर अतिथि का सन्मान किया गया।
समाज की परंपरा के अनुसार समाज परिसर में स्थापित ओडिशा के महापुरुष पंडित गोपाबंधु दास एवं उत्कल गौरव मधु बाबू का मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्कूल के बच्चों को एवं समाज के सदस्यों को संबोधित किए
अशोक चंद्र पंडा का जमशेदपुर प्रवास के दरमियान गोलमुरी उत्कल समाज भ्रमण हेतु पदार्पण किए। मंत्री का जमशेदपुर शहर आगमन मुख्यतः शहर के नजदीक तिरिंग (ओडिशा) में निवास करने वाले असहाय गरीब लोगों के बीच बीजू स्वास्थ्य कल्याण स्मार्ट हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम है।