झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अधिवक्ता गौतम सिंह और चंदन यादव के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

अधिवक्ता गौतम सिंह और चंदन यादव के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

जमशेदपुर- झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता गौतम कुमार सिंह और चंदन यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है।

श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने कहा है कि गौतम कुमार सिंह एक कुशल अधिवक्ता थे, पिछले कुछ महीने से बीमार थे जिनका आज तड़के 3 बजे निधन हो गया वहीं चंदन यादव का ब्रह्मानंद अस्पताल में कमजोरी और ब्लड प्रेशर के चलते आज निधन हो गया।
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि गौतम और चंदन उन्हें अपना अभिभावक मानते थे, समय समय पर मिलते थे तथा मार्गदर्शन लेते थे। इन द्वय अधिवक्ताओं के निधन से जमशेदपुर अधिवक्ता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नही है।

श्री शुक्ल ने आज रामदास भट्टा बिस्टुपुर जाकर गौतम सिंह के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी वही बागबेड़ा में चंदन यादव के परीजनो को सांत्वना दी और इस कष्ट में अपने को भी सहभागी बताया। श्री शुक्ल इन दोनों अधिवक्ताओं के निधन को अपनी निजी क्षति बताया। श्री शुक्ल ने स्वर्गवासी अधिवक्ता द्वय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है।