झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शहीदों के शाहादत का कर्ज है वर्तमान पर-सुदेश महतो

निर्मल महतो की हत्या का सूत्रधार कौन, झारखंड इसे जानना चाहता है निर्मल महतो को पता था, झारखंड आंदोलन को लक्ष्य तक कौन पहुंचा सकता है, उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है आजसू का गठन
उनके सपने साकार करने के लिए संघर्ष को नए सिरे से धार देना होगा शहादत दिवस पर जमशेदपुर मे निकली ‘निर्मल डहर संकल्प यात्रा’ आजसू के हजारों युवा जुटे

जमशेदपुर / रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड के माटी पुत्र वीर शहीदों का कर्ज वर्तमान पर है। यह कर्ज उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। निर्मल महतो की हत्या का सूत्रधार कौन हैं, इसे झारखंड जानना चाहता है। इसका पटाक्षेप होना चाहिए।

निर्मल महतो शहादत दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित आजसू की ‘निर्मल महतो डहर संकल्प यात्रा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही। बोधि मैदान (राजेंद्र विद्यालय) से निकली यह यात्रा निर्मल महतो समाधि स्थल उलियान तक गई। इस यात्रा में राज्य के अलग- अलग जगहों से पहुंचे पार्टी के कई नेता और हजारों युवा शामिल हुए। सुदेश महतो के नेतृत्व में सभी लोगों ने निर्मल महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख ने कहा कि निर्मल दा के साहस, मूल्य, आदर्श और विचार हमारे अंतर्मन में हमेशा के लिए बसे होते हैं। आजसू का गठन निर्मल दा की दृरदृष्टि और सोच का ही परिणाम था। दरअसल वे जानते थे कि झारखंड आंदोलन को लक्ष्य तक कौन पहुंचा सकता है। वीर निर्मल ने भाषा, संस्कृति, विचार, अस्मिता की रक्षा के साथ शोषणविहीन अलग प्रदेश की कल्पना की थी। अलग राज्य बना, पर शहीद के सपनों का झारखंड अधूरा है। उन्होंने कहा कि अभी समर शेष है। मौजूदा पीढ़ी और खासकर युवाओं का दायित्व है कि शहीद के अरमानों और राज्य गठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष पथ चलते हुए इसे अंजाम तक पहुंचाएं।
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि निर्मल दा की शहादत जिन परिस्थितियों और अवस्था में हुई, उसमें दशकों बाद भी उनके चाहने और आदर्श मानने वालों का दिल कचोटता है और जानना चाहता है कि किन राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उनकी हत्या की गई। इस कांड के सूत्रधार का पटाक्षेप होना चाहिए। शहादत दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि सूत्रधार का पटाक्षेप भी होगा।
उन्होंने कहा कि हम सिर्फ किसी खास तारीख पर निर्मल दा को याद नहीं करते। वे हमारे लिए प्रेरणापुंज हैं। शहादत दिवस पर आज श्रद्धांजलि देने कई नामचीन लोग यहां आएंगे। जो पार्टी पांच बार सत्ता शीर्ष पर रही, उसने निर्मल दा को शहीद का दर्जा तक नहीं दिया। हम इसके लिए भी प्रतिबद्ध हैं कि निर्मल दा की शहादत को इतिहास के पन्नों में दर्ज कराकर रहेंगे।
दुर्गा सेना के सन्नी सिंह सैकड़ों समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ली युवा क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा के प्रत्यासी आनंद पत्रलेख अपने समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ली सभी को सुदेश कुमार महतो ने माला पहना कर स्वागत किया

संकल्प यात्रा में पूर्व मंत्री रामचंद सहिस, विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, डॉ देवशरण भगत, हरेलाल महतो, कन्हैया सिंह, प्रो रविशंकर मौर्या,गौतम सिंह समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से चाईबासा जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष सचिन महतो , पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, सोमू भौमिक , कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, बुद्धेश्वर मुर्मू, मुन्ना सिंह, फनीभूषण महतो, चंद्रगुप्त सिंह, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, संजय मालाकार, प्रकाश विश्वकर्मा, नंदू पटेल, अजय सिंह बब्बू, संतोष सिंह, हेमंत पाठक, सैलेश सिन्हा, देवाशिस चौधरी, निरंजन महतो, माणिक महतो, कुंदन सिंह, दीपक पाण्डेय, चंद्रेश्वर पांडेय, चंदन सिंह, उमा शंकर सिंह, राहुल प्रसाद, अरूप मल्लिक, मो तनवीर उर्फ राजू, प्रवीन प्रसाद, स्वरूप मल्लिक, ललित सिंह, सरस्वती देवी, मंजू राज, संहिता कुमारी, संगीता कुमारी, देवयानी दास, कंचन देवी, समेत हजारों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए