झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विधायक सविता महतो ने स्कूली छात्र छात्राओं के बीच कॉपी कलम का किया वितरण

विधायक सविता महतो ने स्कूली छात्र छात्राओं के बीच कॉपी कलम का किया वितरण

चांडिल: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बानसा में शनिवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी कलम का वितरण विधायक सविता महतो ने किया। जानकरी देते हुए विधायक ने कहा कि रांची जाने के क्रम में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बानसा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विधायक को विद्यालय के चारदिवारी, शौचालय आदि विभिन्न समस्याओं से अवगत कराएं। विधायक सविता महतो ने कहा कि जल्द ही शौचालय और चारदिवारी का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, पंचायत अध्यक्ष अरुण महतो, पशुपति महतो, सुरेश महतो, लंबोदर महतो, गोपाल महतो, संजय महतो आदि उपस्थित थे।