झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड रत्न सम्मान से विभूषित होंगे सूर्यसिंह बेसरा

झारखंड रत्न सम्मान से विभूषित होंगे सूर्यसिंह बेसरा

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारी और संताली साहित्यकार सूर्यसिंह बेसरा को आगामी 30 अक्टूबर को झारखंड रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान श्री बेसरा को लोक सेवा समिति द्वारा दिल्ली में प्रदान किया जायेगा. यह जानकारी लोक सेवा समिति के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष एवं चयन समिति के संयोजक हरि नारायण सिंह ने दी.
सूर्यसिंह बेसरा की अलग झारखंड राज्य निर्माण में अहम योगदान है. झारखंड आंदोलन में वे एक अग्रणी नेता रहे हैं. उन्होंने आंदोलन को धारदार बनाकर अंजाम तक पहुंचाने में महत्ती भूमिका अदा की है. उल्लेखनीय हो कि श्री बेसरा को झारखंड राज्य निर्माण में निर्णायक भूमिका तथा संताली साहित्य जगत में उत्कृष्ट कार्य के लिए झारखंड रत्न सम्मान दिया जा रहा है.
सूर्यसिंह बेसरा ने 2012 में विश्व कवि रविंद्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित गीतांजलि को संताली में अनुवाद किया है. सिर्फ यही नहीं श्री बेसरा ने 2015 में विश्व विख्यात डॉ हरिवंश राय ‘बच्चन’ की पुस्तक मधुशाला को भी संताली में अनुवाद किया है. जिसके लिए सूर्यसिंह बेसरा को साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा 2017 में अनुवाद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है.