झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में सत्ता पक्ष से अरविंद पांडेय होंगे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन के सत्ता पक्ष से अरविंद पांडेय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। जबकि शैलेश सिंह टॉप थ्री में एक पद पर चुनाव लड़ेंगे। रविवार को सत्ता पक्ष से उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने बिस्टुपुर में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टाटा वर्कर्स यूनियन का अगला चुनाव हम अरविंद पांडेय के नेतृत्व में लड़ेंगे। जबकि शैलेश टॉप थ्री में एक पद पर उम्मीदवार होंगे। जबकि एक पद भविष्य के लिए खाली रखा गया है। वहीं शैलेश सिंह ने कहा कि जो टीम तय करेगी उसी को माना जाएगा। टीम का निर्णय ही सर्वोपरि है। इसलिए जो निर्णय हुआ है उसको ही माना जाएगा। पहले कमेटी और कमेटी के सदस्यों की निर्णय सर्वोपरि है। वहां पर मेरा व्यक्तिगत निर्णय कोई मायने नहीं रखता। मेरे टीम का लीडर अरविंद पांडे है और मैं उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ लूंगा। इसके लिए मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है हमारी कोशिश है कि जो टाटा वर्कर्स और कर्मचारियों के हित में होगा उसे ही माना जाएगा। वही अरविंद ने कहा कि मामले मेरे घर में कोई कमेटी मेंबर आते हैं तो संस्कार अनुसार चाय पानी पिला कर उनका स्वागत किया जाता है। मुझे कोई प्रस्ताव मिला था मैंने कहा था कि मैं इस पर अपने साथियों से बातचीत करके ही निर्णय लूंगा। मेरे साथियों ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं बखूबी निर्वहन करूंगा। वही आलम ने कहा कि 26 फरवरी 2021 को यूनियन का 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा हमारी कोशिश होगी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद पांडेय समय पर चुनाव कराएं जल्द ही कमेटी मेंबरों की बैठक बुलाकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की अधिकारिक घोषणा की जाएगी प्रेस वार्ता में भगवान सिंह शत्रुघ्न राय प्रभात लाल उपाध्याय कमलेश सिंह रितेश राज सहित कई कमेटी मेंबर उपस्थित थे।