झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा स्टील के यूनियन कमिटी मेंबर  दिनेश कुमार सिंह ने आज सातवीं बार एस. डी. पी दान किया

जमशेदपुर-  रक्तदान अभियान को बढावा देने के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। एसडीपी डोनेशन अभियान के तहत टाटा स्टील के यूनियन कमिटी मेंबर  दिनेश कुमार सिंह ने आज सातवीं बार एस. डी. पी दान किया श्री दिनेश  नियमित रक्तदाता है और इससे पूर्व उन्होने पूर्व 14 बार नियमित रक्तदान भी किया है

इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक  संजय चौधरी एवं जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के एस. डी. पी प्रभारी  प्रभु नाथ सिंह ने स्वयं उपस्थिति होकर दिनेश  को डिजिटल प्रशस्ति पत्र, पुष्पगुच्छ एवं अविस्मरणीका देकर सम्मानित किया