झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अरविंद केजरीवाल  की विद्वेष पूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की आक्रोश रैली

अरविंद केजरीवाल  की विद्वेष पूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की आक्रोश रैली

जमशेदपुर- आज  आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार  के नेतृत्व में साकची मुख्य गोलचक्कर पर राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल  की असंवैधानिक गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया फिर रैली के शक़्ल में डीसी कार्यालय तक पद यात्रा कर अपना जोरदार पक्ष रखा प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार एवं प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे

पार्टी के कई अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक-एक करके केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये पर निशाना साधा और जल्द से जल्द आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल  को रिहा करने की मांग को रखा

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव चरणजीत सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष कुमार, राजकुमार, वरिष्ठ नेता हकीमुद्दीन, वरिष्ठ नेता जमशेदजी, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सुतार, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममता द्विवेदी, महानगर महिला उपाध्यक्ष पूनम देवी, रीता दे, आशा, अमरजीत सिंह, संजीव कुमार, पंकज कुमार आदि अन्य कई लोग मौजूद थे