झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राजेश कुमार शुक्ल ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दी, सबके सुख समृद्धि की कामना की

राजेश कुमार शुक्ल ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दी, सबके सुख समृद्धि की कामना की

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के  वरिष्ठ अधिवक्ता  राजेश कुमार शुक्ल ने रंगों के त्योहार होली पर राज्य के लोगों को शुभकामना दिया है और उनके सुख, समृद्धि और प्रगति की कामना किया है।

श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि विभिन्न रंगों को होली के रंग में समाहित कर ,आपसी सदभाव, भाईचारा और परस्पर सहयोग बनाने की आज और भी जरूरत है तभी हम होली के विभिन्न रंगों को एक रंग बना सकेंगे।

श्री शुक्ल ने देश के समस्त अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों और समस्त नागरिकों को होली की शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त किया है कि होली में सबके गीले शिकवे दूर होंगे और सबमें प्रेम, और आपसी सहयोग और परस्पर सहयोग की भावना और भाईचारा मजबूत होंगा।

श्री शुक्ल ने कहा है कि होली के पर्व से जहाँ युवा वर्ग में संस्कार और शिष्टाचार विकसित होता है वही रंगों की इस खूबसूरत दुनिया में, सबका जीवन सदा रंगीन और खुशहाल बनता है। हमें इस पर्व को सादगी ,सदभाव और प्रेम के साथ मनाना चाहिए।