झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सुरक्षित और प्रभावी है कोविड 19 टीका-विद्युत वरण महतो

सिविल सर्जन से मिला जिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर-13 मार्च।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विश्व के सबसे बड़े कोविड 19 टीकाकरण अभियान को व्यापक स्तर पर सफलता प्रदान करने एवं जनहित के इस महायज्ञ में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवामय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज भाजपा जमशेदपुर महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व एवं सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्तिथि में खासमहल स्थित सदर अस्पताल में जिले के सिविल सर्जन डॉ ए के लाल से मुलाक़ात कर जिले में चल रहे कोविड 19 टीकाकरण अभियान की जानकारी ली सिविल सर्जन ने सांसद को बताया कि जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावे आयुष्मान से जुड़े निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान को सभी प्रखंड कार्यालयों में भी शुरू किया जा रहा है।इसके अलावे बीस मार्च से सभी पंचायत भवन में अभियान शुरू किया जाएगा।उन्होनें बताया कि प्रथम चरण में 60 वर्ष से ऊपर एवं 45 से 59 वर्ष उम्र के( वैसे लोग जो किसी बीमारी से ग्रसित है)को टीका लगाया जा रहा है।सांसद विद्युत वरण महतो ने अस्पताल में चल रहे टीकाकरण केंद्र का दौरा किया तथा टीकाकरण हेतु आये लोगों से मुलाक़ात भी की।इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर गंभीर है।उन्होंने कहा की देश में अभी तक दो करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है1उन्होंने कहा कि वह खुद भी वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके है।यह वैक्सीन पूरी तरह से प्रभावी और असरदार है।यही कारण है कि विश्व के अन्य देशों की मांग पर 6.50 करोड़ वैक्सीन विश्व के 47 देशों को भेजी जा चुकी है।उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि निर्भीक होकर अपनी पारी के अनुसार टीका लगवाएं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत निरोग भारत के स्वप्न को साकार रूप देने में अपनीं सहभागिता सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश में चल रहे कोविड 19 टीकाकरण अभियान को लेकर उत्साहित है।भाजपा कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को जनहित का यज्ञ मानकर इसमें अपनी आहुति देने हेतु प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान की सफलता हेतु टीकाकरण केंद्र एवं जनता के बीच सेतु का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने मोहल्लों एवं बूथों में इस अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे एवं अपेक्षित लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक ले जाने में मदद करेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा,बबुआ सिंह,जिला महामंत्री अनिल मोदी,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,पुष्पा तिर्की,नीलू मछुआ,मंजीत सिंह,जितेंद्र राय,पप्पू सिंह,राजीव सिंह,ज्ञान प्रकाश,नारायण पोद्दार,बिनोद कुमार सिंह,कौस्तुव रॉय,राकेश बाबू,मुचीराम बाउरी,चंचल चक्रवर्ती एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।