झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सिंहभूम चैम्बर ने टाटा स्टील भूमि विभाग के अधिकारियों एवं टाटा स्टील के अंतर्गत आने वाली 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली टी.एस.यू.आई.एस.एल. (पूर्व जुस्को लि0) के अधिकारियों द्वारा जमशेदपुर के आमलोगों के खिलाफ किये जा रहे कार्यों के विरोध में टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक का कराया ध्यानाकृष्ट

सिंहभूम चैम्बर ने टाटा स्टील भूमि विभाग के अधिकारियों एवं टाटा स्टील के अंतर्गत आने वाली 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली टी.एस.यू.आई.एस.एल. (पूर्व जुस्को लि0) के अधिकारियों द्वारा जमशेदपुर के आमलोगों के खिलाफ किये जा रहे कार्यों के विरोध में टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक का कराया ध्यानाकृष्ट

जमशेदपुर- सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण ने टाटा स्टील भूमि विभाग के अधिकारियों एवं टाटा स्टील के अंतर्गत आने वाली 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली टी.एस.यू.आई.एस.एल. (पूर्व जुस्को लि0) के अधिकारियों खासकर जुस्को के प्रबंध निदेशक एवं वरीय महाप्रबंधक (झारखण्ड सर्विसेज) के अनैतिक आचरण करते हुए गुंडे-बदमाश जैसे लोगों के सहयोग से जमशेदपुर के आम लोगों/नागरिकों को आतंकित और परेशान किये जाने को लेकर टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेषक टी.व्ही. नरेन्द्रन का ध्यानाकृष्ट कराया है।
उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण ने बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन ने कड़ी मेहनत से न केवल देश के भीतर बल्कि दुनिया भर में अपने कर्मचारियों तथा अपने द्वारा बसाये लोगों के प्रति अपने नैतिक आचरण से एक ऊंची प्रतिष्ठा प्राप्त की है और इस प्रतिष्ठा को हमेशा के लिये बनाये रखने का प्रयास किया है। लेकिन दुर्भाग्यवश टाटा स्टील भूमि विभाग एवं टाटा स्टील के पूर्ण स्वामित्व वाली टी.एस.यू.आई.एस.एल. (पूर्व में जुस्को लिमिटेड) के उच्च अधिकारियों ने जमशेदपुर के प्रभावशाली वर्ग के निहित स्वार्थों को पूर्ण करने में अपना ध्यान लगा रहे हैं जो जमशेदपुर के आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से आतंकित और परेशान करने तथा दहशत फैलाने का कार्य कर रहे हैं। वे अपने गुण्डा तत्वों के समूहों के साथ एक सामानांतर प्रशासनिक और पुलिस विभाग चलाने जैसा कार्य कर रहे हैं, जो टाटा स्टील की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा कार्य है।
उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण ने कहा टाटा स्टील की गरिमा और साख को देखते हुए टाटा स्टील भूमि विभाग एवं टी.एस.यू.आई.एस.एल. के जमशेदपुर के आम नागरिकों के प्रति अनैतिक कार्यों और कृत्य को अतिशीघ्र रोकने की आवश्यकता है जिससे टाटा स्टील के प्रति जमशेदपुर और देश के लोगों में विश्वास की भावना है वह बनी रहे। ध्यानाकृष्ट कराने वाली पत्र की प्रतिलिपि देश के प्रधानमंत्री, झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीष, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा, टाटा संस के चेयरमैन एन. चन्द्रशेखरन को भी भेजी है।