झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री रह चुके यशवंत सिंहा पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले आज तृणमूल कांग्रेस  का दामन थाम लिया. इस मौके पर डेरेक ओ ब्रायन, सुदीप बंदोपाध्याय और सुब्रत मुखर्जी मौजूद थे. श्री सिन्हा के शामिल होने के बाद टीएमसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. सुब्रत मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा के शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि यशवंत सिन्हा हमारे साथ आए अगर ममता बनर्जी पर साजिश के तहत नंदीग्राम में हमला नहीं हुआ होता तो वह खुद यहां मौजूद होती