झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

स्ट्रीट लाइट मरम्मत नहीं होने पर जरूरत पड़ी तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा-अंबुज कुमार

सरायकेला खरसावां- आज वार्ड संख्या दो सतबहिनी अंतर्गत स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रुप से पूर्व पार्षद एवं कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे
स्थानीय लोगों ने सड़कों की दुर्दशा एवं स्ट्रीट लाइट की अनुपलब्धता के संबंध में अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि सतबहिनी क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं आए दिन हो रही है! जिसका उदभेदन समय पर नहीं हो पा रहा है!
स्थानीय लोगों ने इन समस्याओं से पूर्व पार्षद अंबुज कुमार को अवगत कराया एवं इसके निदान की दिशा में प्रयास करने हेतु अनुरोध किया
इस पर अंबुज कुमार ने नगर प्रशासन एवं स्थानीय थाना से बात करके पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं नगर निगम के एसडीओ विनोद कुमार से खराब पड़े स्ट्रीट लाइट के मरम्मत हेतु शीघ्र प्रयास करने का अनुरोध किया!
स्ट्रीट लाइट मरम्मत नहीं होने पर जरूरत पड़ी तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा
इस मौके पर मुख्य रूप से विश्वजीत गोराई सीताराम ठाकुर अशोक प्रसाद लालजी सिंह प्रवीण कुमार दुबे सुकेश कुमार पप्पू कुमार यादव समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे