झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मनीफिट रजक समाज महिला समिति द्वारा इस वर्ष भी सावन उत्सव मनाई गई

मनीफिट रजक समाज महिला समिति द्वारा इस वर्ष भी सावन उत्सव मनाई गई सावन उत्सव बारीडीह कम्युनिटी सेंटर हॉल में मनाई गई, इस बार महिला सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दिया गया हैं और यहां बहुत सारे गेम और सावन क्वीन प्रतियोगिता भी किया गया इस प्रतियोगिता में राखी देवी सावन क्वीन बनी और दूसरा गेम में रानी देवी विजेता हुई और बहुत सारा खेल और बहुत सारा डांस भी हुआ है और बहुत सारी महिलाएं सभी प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ली इस प्रोग्राम को महिला समिति की अध्यक्षा अनुराधा चौधरी की देखरेख में टाटा स्टील फाउंडेशन की तरफ से दोनों साथ मिलकर यह सावन उत्सव मनाया गया और इसमें सावन उत्सव में आई हुई रानीकुदर, भालुबासा, मनीफिट के महिला समिति की सभी महिलाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर किशोर ओझा मौजूद थे और रानी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं महिला समिति की महिलाएं आशा देवी, पूनम देवी, रानी देवी, मीना देवी, राखी देवी, मंजू देवी, रीता देवी, रेखा देवी और अन्य कई महिलाएं शामिल थीं और केंद्रीय रजक समाज के सभी पदाधिकारी गण शामिल थे।