झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सलमान ख़ान खुद देंगे फेंस को, अपनी सगाई की खुशखबरी

मुंबई : एक्टर सलमान खान के फैन्स को उनके शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। लेकिन, सलमान खान हैं कि पूछे जाने पर इस सवाल को हमेशा टाल देते हैं। सलमान खान रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। फैन्स को लगा था कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
सलमान खान ने प्रैस को बताया है कि वह यूलिया वंतूर से अभी सगाई नहीं कर रहे हैं। सलमान ने कहा की यह मीडिया में अफवाह उड़ी हुई है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर मैं सगाई करता हूं या शादी भी करता हूं तो मैं इस बारे में खुद इसकी जानकारी दूंगा। मेरे लिए यह गर्व की बात होगी,ना की मैं चुप रहूंगा। मैं उन स्टार्स की तरह नहीं जो इन बातों को छुपाकर रखे यह सोचकर कि मेरी फैन फॉलोइंग कम हो जाएगी। मैं अच्छे से जानता हूं कि पूरी दुनिया मेरे लिए खुश होगी।
सलमान खान शादी पर बात करते हुए कहते हैं कि अगर शादी होनी होगी, तो होगी। शायद एक रात में ही मेरी शादी हो जाए। मैं एक दिन उठूं और सोचूं कि अब तो शादी हो गई है, झेलो इसे। आपको बता दें कि यूलिया वंतूर सलमान खान के दुख-सुख में साथ खड़ी रही हैं। यूलिया वंतूर इस समय सलमान खान के साथ उनके फार्महाउस पर समय बिता रही हैं। जैकलीन फर्नांडीस, निकेतन मधोक समेत कई लोग इनके साथ हैं। सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।