झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

श्री गणीनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी जमशेदपुर के सभागार मे गणीनाथ सेवा संस्थान, रेड क्रास सोसायटी एवं ब्लड बैंक के सौजन्य से नवम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में 161यूनिट रक्त संग्रह हुआ

जमशेदपुर- आज श्री गणीनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी जमशेदपुर के सभागार मे गणीनाथ सेवा संस्थान, रेड क्रास सोसायटी एवं ब्लड बैंक के सौजन्य से नवम रक्तदान शिविर का आयोजन अध्यक्ष सुन्दर गुप्ता की अध्यक्षता मे सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।इस रक्तदान शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। संस्थान की महिला सदस्यों में अनीता प्रसाद एवं शिखा गुप्ता ने रक्तदान किया।
शिविर का उदघाटन सांसद विधुत वरण महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।साथ में अन्य अतिथियों मे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद,, संस्थान के उप मुख्य संरक्षक सुरज प्रसाद, संरक्षक संजीव प्रसाद, संरक्षक निरंजन प्रसाद, संरक्षक विनय कुमार गुप्ता, संरक्षक रंजीत साह,दयाशंकर प्रसाद वीरेंद्र प्रसाद डॉ महेंद्र प्रसाद टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के एचओडी डॉक्टर एस एन श्रीवास्तव बागबेड़ा पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 161यूनिट रक्त संग्रह हुआ।आज के इस विकट परिस्थिति में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का संस्था आभार प्रकट करती है।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता एवं राजेश कुमार साह ने किया।
आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने मे मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्यों ने अपना योगदान दिया।
अध्यक्ष सुन्दर गुप्ता, संरक्षक सह संगठन प्रभारी विनय कुमार गुप्ता, संरक्षक राजू प्रसाद संरक्षक राज कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, संरक्षक सह उपाध्यक्ष राजू प्रसाद , संरक्षक राज कुमार गुप्ता सचिव सह कार्यालय प्रभारी सुजीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, संरक्षक दया शंकर प्रसाद संरक्षक संजीव प्रसाद संरक्षक रंजीत साह,ललन साह,डा.महेंद्र प्रसाद, शीलानाथ साह,सन्तोष साह, मोहन प्रसाद पिन्टू कुमार, सावन कुमार, गोपाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुनील साह, ओमप्रकाश साह,राजेश साह, प्रदीप गुप्ता, नकूल प्रसाद, विनय गुप्ता, तपेश गुप्ता, रंजीत साह, प्रशांत साहु,मोनू गुप्ता, बिट्टू प्रसाद सहित महिला सदस्यों में सुजाता गुप्ता अनीता प्रसाद, सुषमा प्रसाद, रीता गुप्ता बबली गुप्ता, दुर्गा साह, कविता गुप्ता, अनीता देवी, आरती गुप्ता, रीना गुप्ता, सारिका गुप्ता, संगीता प्रसाद, अलका गुप्ता, शिखा गुप्ता इत्यादि सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
रेड क्रास की टीम के डी के घोष सहित सभी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन सुजीत कुमार गुप्ता ने किया।