आज सरायकेला खरसावां केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आदित्यपुर इमली चौक स्थित फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिले के तमाम दुर्गा
पूजा कमेटी के अध्यक्ष, सचिव सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी बातें एवं होने वाली समस्याएं को प्रमुखता से रखा एवं इसके निदान के संबंध में विचार-विमर्श भी किया गया इसके अलावे बैठक में मुख्य रूप से दुर्गापूजा करने हेतु उपस्थित पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रूप से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कोरोना गाइडृलाईन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा किया जाएगा, वही सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन में संशोधन करने की भी मांग की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से अंबुज कुमार, हनी सिंह मुंडा, जगदीश नारायण चौबे, राणा सिंह, अभय झा, नरेश कुमार तनेजा, ज्ञानती देवी, अनामिका सरकार, रामा शंकर पांडेय, राजू सिंह, राजीव रंजन सिंह, विजय चौधरी, के एन राव,सुनील सिंह, दीपक सिन्हा, अखिलेश कुमार, मुन्ना दुबे, विनीत प्रसाद सिन्हा, कार्तिक झा, श्रीराम ठाकुर, इंद्रजीत तिवारी, विजय चौधरी उपस्थित थे।
सम्बंधित समाचार
सिंहभूम डाक प्रमंडल जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक समूह आज बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आकर विधायक सरयू राय से संपर्क किया
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सह अध्यक्ष अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 के नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के अंतर्गत विभिन्न अंचलों से प्राप्त दावा अभिलेखों की जांच एवं निर्णय हेतु बैठक की गई
मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में मनरेगा योजना को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवकों के साथ बैठक की गई