झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प

संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प

जमशेदपुर। औधोगिक भारत के निर्माता एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवान जी टाटा के 184वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। आज संस्थापक दिवस के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी टाटा ने जो योगदान दिया वह अति असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। जिस समय सिर्फ यूरोपीय, विशेष तौर पर अंग्रेज़ ही उद्योग स्थापित करने में कुशल समझे जाते थे, वैसे समय में जमशेदजी टाटा ने भारत में औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया। जमशेदजी टाटा द्वारा किए गये अनेकों कार्य युवा पीढ़ी को आज भी प्रोत्साहित करते हैं। उनके पास भविष्य को भाँपने की अदभुत क्षमता थी जिसके बल पर उन्होंने एक औद्योगिक भारत का सपना देखा था। गुलामी के उन दिनों में जमशेदजी ने अपनी सोच, संकल्प और दूरदर्शिता के बल पर अंग्रेजों को भी झुकने पर मजबूर कर दिया। गुंजन यादव ने कहा कि लौहनगरीवासी समेत पूरे देश को ऐसे दूरदर्शी और कर्मयोगी जमशेदजी टाटा पर हमेशा गर्व की अनुभूति होती रहेगी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, संदीप शर्मा बौबी, राकेश कुमार, अभिमन्यु सिंह चौहान, शशि यादव, मोंटी अग्रवाल, सुशील पांडेय, रानी ठाकुर, हरेराम यादव, दिलीप पासवान, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।