झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रविंदर सिंह ‘रिंकू’ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य

रविंदर सिंह ‘रिंकू’ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा जमशेदपुर के समाज सेवक भाजपा साकची मंडल के पूर्व कार्य समिति सदस्य एवं बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह ‘रिंकू’ को प्रदेश कार्यकारी सदस्य के पद पर शनिवार को मनोनीत करते हुए मनोनीत पत्र दिया गया और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही।
प्रदेश कार्यकारी सदस्य के पद पर मनोनीत होने पर रविंदर सिंह ने अपलसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अनवर हयात और तमाम प्रदेश कमेटी का मैं शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास दिखाते हुए यह कार्यभार सौंपा है और मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं पूरी निष्ठा के साथ इस कार्यभार का निर्वाहन करते हुए संगठन को आगे ले कर चलूँ
गौरतलब हो कि रविंदर सिंह ‘रिंकू’ इससे पूर्व जमशेदपुर के साकची मंडल के कार्यसमिति के एक सक्रिय और कर्मठ सदस्य के रूप में भी अपना योगदान दे चुके हैं और तत्काल में बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष और मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन एंड एन्टी क्रपशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को पूर्ण रूप से निभाया और जन कल्याण हेतु कार्य करते हुए अपनी आवाज़ को बुलंद की है