झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रेड क्रॉस के सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ता हितेश पटेल ने अपना दसवां एसडीपी दान जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में किया

जमशेदपुर-  भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम कम्पोनेन्ट डोनेशन प्रभारी प्रभु नाथ सिंह की सक्रियता से आज पुनः एक और जरूरतमंद को समय पर सिंगल डोनर प्लेटलेट्स प्राप्त हुआ। रेड क्रॉस के सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ता हितेश पटेल ने अपना दसवां एसडीपी दान जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में किया।  हितेश पटेल का सम्मान जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के वरीय चिकित्सक डॉ. एल.बी. सिंह ने किया। उन्होंने चार बार नियमित रक्तदान भी किया है।