झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के तत्वाधान में आज जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय जन सम्मेलन का आयोजन चांडिल स्थित बाबूर बागान बैंकट हॉल में संपन्न हुआ

जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के तत्वाधान में आज जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय जन सम्मेलन का आयोजन चांडिल स्थित बाबूर बागान बैंकट हॉल में संपन्न हुआ

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुबोध कांत सहाय एवं उनकी सुपुत्री यशस्विनी सहाय उपस्थित रही इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अजय सिंह एवं जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सुबोध कांत सहाय  ने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के गांव-गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता भरे पड़े हैं कांग्रेस पार्टी सभी गांवों का दौरा करके उन कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में रांची लोकसभा क्षेत्र से विजय हासिल करेगी  इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद ने जिस प्रकार से ईचागढ़ क्षेत्र की अनदेखी की है उससे यहां के विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं, वहीं क्षेत्र की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी एवं सुबोध कांत सहाय संकल्पित है और जब कभी भी मौका मिलेगा ईचागढ़ क्षेत्र वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि सुबोध कांत सहाय के अलावा इस क्षेत्र में दूसरा कोई विकल्प नहीं है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सुबोध कांत सहाय की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव घर-घर तक जाएंगे

वहीं कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने करते हुए कहा कि सुबोध कांत सहाय जन जन के नेता हैं एवं झारखंड आंदोलनकारी के रूप में इन्होंने गांव ,गरीब और किसानों की सेवा की है। इस बार पुनः ईचागढ़ की जनता सुबोध कांत सहाय के प्रति एक निष्ठा भाव से एकजुट होकर मतदान करेगी और क्षेत्र के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करेगी।

वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता निखिल रंजन महतो ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ईचागढ़ लोकसभा क्षेत्र की जनता सुबोध कांत सहाय के प्रति अपना मन बना चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में ईचागढ़ क्षेत्र से भारी मतों से सुबोध कांत सहाय  को विजय बनाएंगे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अजय सिंह  ने कहा कि सुबोध कांत सहाय ऐसे नेता के रूप में विख्यात है जो हमेशा जनमानस के बीच रहते हैं ।सुबोध कांत सहाय पिछले दो चुनावों में लगातार असफल होने के बावजूद कभी भी क्षेत्र के लोगों से दूर नहीं हुए येही इनकी विशेषता और खासियत है ।

जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए चौबीस घंटे मेहनत करेगी जिसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा
कार्यक्रम को चांडिल प्रखंड के राजाराम महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को चांडिल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता बेबी जायसवाल समेत कुकडु प्रखंड अध्यक्ष बिपत्तारिणी महतो, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ,नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सुनील चंद्र महतो ,लाल मोहन महतो, महावीर गोप, जिला परिषद सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष जीपा लाल मुंडा, कर्म सिंह सरदार, रीना महतो, शोभारानी महतो, रजिया सुल्तान, विभीषण महतो ,जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, जिला परिषद सदस्य श्री बेसरा ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम में आजसू नेता अजय साहू के नेतृत्व में आजसू छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के मार्ग दर्शन और नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी सदस्यों को सुबोध कांत सहाय  ने माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र प्रदान कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष मन मन सिंह, राजाराम महतो ,जीप लाल मुंडा ,आनंद महाली ,कर्मों सरदार उपेंद्र गिरी ,राजू चौधरी, आदि का योगदान सराहनीय रहा

इस मौके पर प्रदेश इंटक सचिव राणा सिंह ,प्रदेश सचिव सुरेश धारी, रामा शंकर पांडे ,कुणाल राय ,पूर्व जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी, यूथ कांग्रेस के नेता प्रमेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार गोराई, एनएसयूआई का कार्यवाहक अध्यक्ष नितेश मुर्मू, महिला नेत्री रीना महतो ,रजिया सुल्तान ,रुकैया खातून वरिष्ठ नेता दिगंबर सिंह मुंडा, विभीषण महतो, बंधु राम महतो, लालमोहन महतो, अनूप रंजन महतो ,गंभीर सिंह, रमेश मांझी, जगदीश नारायण चौबे ,दीपेन महतो ,नीपेन गोप ,अनुप्रिया सोय, विजय दास, कुणाल दास समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता  महिला पुरुष, उपस्थित रहे।