झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राजनैतिक साज़िश से नहीं डरते कांग्रेसी – राकेश साहू

राजनैतिक साज़िश से नहीं डरते कांग्रेसी – राकेश साहू

जमशेदपुर। मोदी सरनेम केस मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी लड़ते रहेंगे। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में युवा नेता राकेश साहू ने आगे कहा कि सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल भाई, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुँच गए। भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनैतिक साज़िश के तहत, राहुल गाँधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया। भाजपा के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं, और दूसरी तरफ़ मोदी की पार्टी भष्टाचार के आरोपित लोगों को भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती हैं। देश अब मोदी  की भ्रष्टाचार पर दोहरी नीति बड़ी गहराई से जान चुका है। कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनैतिक साज़िश से नहीं डरता। हम राजनैतिक लड़ाई और क़ानूनी लड़ाई, दोनों लड़ेंगे।