झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के नगर आगमन पर स्वागत किया गया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वागत समारोह सह संगठन के
प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तीन कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,राजेश ठाकुर , मानस सिन्हा एवं रवीन्द्र सिंह संगठन प्रभारी, राजीव रंजन प्रसाद प्रदेश मीडिया प्रभारी, विनय सिन्हा दीपु, शशीभूषण राय, शहजादा अनवर का भव्य स्वागत जिला अध्यक्ष बिजय खॉ के अध्यक्षता में आज तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में किया गया। सभी प्रदेश पदाधिकारीयो को शॉल, साफा, टोपी, माला, डायरी तथा गुलाब फुल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में जल्द से जल्द कांग्रेस पदाधिकारीयों को सम्मान स्वरूप समिति में स्थान दिया जाएगा, इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा मुख्यमंत्री से भी विचार विमर्श किया जा चुका है। जल्द ही सुखद समाचार आप सबों के समक्ष होगा। कांग्रेसजन भाजपा के गलत नीतियों का विरोध करें। आज किसानों पर भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है, किसानों को बेमौत मारा जा रहा है। हर भारतीय को किसानों के पक्ष में आगे आ कर काला कानून को रद्द कराने की जरूरत है। हम अपने अन्नदाता को हर हाल में साथ देंगे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति, रवीन्द्र कुमार झा पूर्व जिला अध्यक्ष, एल बी सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, पी एन झा, के के शुक्ला, सुदर्शन तिवारी, रूहुल जमील अहमद, अशोक सिंह, प्रिंस सिंह, अपर्णा गुहा, राकेश साहू प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, सुशीला पांडेय, पार्वती शर्मा, रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रेयाज खान, समरेन्द्रनाथ तिवारी, अनन्तलाल, ऊषा सिंह, सीताराम चौधरी, सुबोध सिंह सरदार, अभिजीत सिंह, रौनक दास, आर एस प्रसाद, देवसरन सिंह, मो शब्बीर उर्फ लालबाबु, मनोज झा, संजय तिवारी, आमिर सोहेल, भरत सिंह, डॉ शादाब हसन, बादशाह, अमरजीत मिश्रा, सगीर, रंजीत झा, राहुल गोस्वामी, नवीन मिश्रा, एस आर के कमलेश, उपेन्द्र नाथ वर्मा, आशीष ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, रीता शर्मा, बिनोद रजक, संजय यादव, विपिन बिहारी, बलदेव सिंह, सतीश रजक, अजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे