झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

फ़ोन पर हुई दोस्ती,फेसबुक चार साल चला प्रेम प्रसंग; हुआ ये अंजाम

जमशेदपुर। फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। संयोग बना। दोनों की मुलाकात जमशेदपुर में हो गई। पहली नजर में ही शादी के प्रस्ताव को दोनों ने स्वीकार लिया।

जी हां, बात हो रही है धनबाद की पूजा सिंह और जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह के लखन मुंडा की। दोनों शुक्रवार को परसुडीह थाना में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने थाना में लिखित रुप से दिय कि आज से पति-पत्नी हैं। स्वेच्छा से शादी कर रहे । इस मौके की गवाह झामुमो की जिला उपाध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू और पोटका की जिला पार्षद हीरामुनी मुर्मू के अलावे अन्य महिलाएं बनीं।

धनबाद की है युवती

धनबाद की पूजा सिंह की कीताडीह के लखन मुंडा से चार वर्ष पहले टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। उसके बाद से दोनों फेसबुक पर लगातार चैटिंग करते रहे। दोनों एक- दूसरे के करीब आ गए। लखन के बुलाने पर गुरुवार को पूजा शहर पहुंच गई और लखन उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद इसकी सूचना झामुमो नेत्री द्रौपदी मुंडा को दी गई। सभी ने प्रेमी जोड़े को पुलिस के नजदीक पहुंचाया और फिर दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली।