झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कृषि बिल वापस लेने की तैयारी समिति की बैठक

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में तथा कृषि बिल वापस लेने हेतु तैयारी समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कांग्रेसजनों को पदयात्रा में शामिल होना है। आज किसान आंदोलन करते हुए जान तक गँवा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराॅव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर पदयात्रा को सफल बनायें।
जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने कहा कि 13 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से करनडीह चौक से कांग्रेसजन पदयात्रा का शुभारंभ कर खासमहल, स्टेशन चौक, जुगसलाई कुवँर सिंह चौक, जुगसलाई फाटक से वोल्टास चौक बिष्टूपुर पहुँच कर जिला अध्यक्ष को झण्डा सौंपेंगे। जहाँ से पदयात्रा पोस्टल पार्क बिष्टूपुर पहुँच कर सभा में तब्दील होगी।
तैयारी समिति की बैठक में मुख्य अतिथि जिला पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ, पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह, एल बी सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रामदरश चौधरी, अपर्णा गुहा, मनोज झा, रीता शर्मा, लालबाबू, अशोक सिंह, राहुल ज़मील अहमद, मौलाना अंसार खान, राकेश साहू, योगेन्द्र सिंह यादव, पवन कुमार बबलू, राजेन्द्र सिंह, ऊषा यादव, राहुल गोस्वामी, अभिजीत सिंह, आशीष ठाकुर, एस आर के कमलेश, कैलाश रंजक, रंजीत सिंह, रंजीत झा, सूरज मुण्डा, सुमित्रा पांडा, मो सगीर, जफर अहमद शामिल थे अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह आजाद ने दिया।