झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मुंगेर में मां दुर्गा विसर्जन को लेकर बवाल पुलिस ने चला दी गोलियां एक की मौत और कई लोग घायल

मुंगेर। 28 अक्टूबर को पोलिंग से पहले मुंगेर में हुआ बड़ा हादसा पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान चलाई गोलियां जिससे एक की मौत हो गई 6 लोग घायल हो गए हैं।

मुंगेर में दुर्गा विसर्जन का बहुत ही महत्व है। इसमें बिहार के अन्य जगहों से लोग दुर्गा विसर्जन देखने के लिए आते हैं। मुंगेर में ऐसी प्रथा है कि दसवीं की रात्रि को यहाँ दुर्गा विसर्जन के लिए जुलूस निकलती है और यह जुलूस कई चौक चौराहा से होते हुए गुजरती है। यहां चौक चौराहे पर लोग माता का दर्शन करते हैं माताएं और बहनें उनको खोइछा देती हैं सिंदूर लगती हैं।

पहले जिला प्रशासन ने कोशिश की कि नवमी के दिन ही माता का विसर्जन हो जाए लेकिन इसके लिए सहमति नहीं बनी जब कल दुर्गा विसर्जन के लिए बड़ी दुर्गा माता विसर्जन के लिए निकली तो आजाद चौक के पास सिंदूर खेलने के लिए बड़ी मां दुर्गा को रोका गया इसी दौरान प्रशासन पीछे से अन्य दुर्गा पूजा समितियों को जल्दबाज़ी में विसर्जन करने का दबाव बनाने लगी जिससे पूजाा समिति का पुलिस से विवाद बढ़ा और पथराव हुआ और पुलिस ने गोली चला दी एक नहीं कई राउंड गोलियां चलाई इस गोलीबारी में 22 वर्षीय अनुराग पोद्दार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई उनकी सर मे गोली लगी और उनकी मौत हो गई। इसमें 6 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। शहर में काफी तनाव है। घायलों को इलाज के लिये भागलपुर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुंगेर में तनाव बढ़ा हुआ है और प्रशासन के खिलाफ मोर्चाबंदी है।

अभी यह कहा पाना मुशकिल है इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। अभी प्रशासन शांति स्थापित करने के लिये पूजा समितियों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।