झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

योगी जनक कुशवाहा का निधन मिथिला राज्य आन्दोलन के लिए दुखदाई -डा. धनाकर ठाकुर

योगी जनक कुशवाहा का निधन मिथिला राज्य आन्दोलन के लिए दुखदाई -डा. धनाकर ठाकुर

अन्तरराष्ट्रीय मैथिली परिषद् की राजनीतिक ईकाई आदर्श मिथिला पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष योगी जनक कुशवाहा का निधन आज दोपहर मधेपुरा स्थित कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। 87 वर्षीय योगी जनक के निधन की खबर से मिथिलावासी एवं मिथिला राज्य आन्दोलन से जुड़े हुए मिथिलासेवी शोक से मर्माहत हैं। उनके निधन पर अन्तरराष्ट्रिय मैथिली परिषद के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर ने कहा कि यह मिथिला राज्य निर्माण आन्दोलन के क्षति के साथ मेरी व्यक्तिगत क्षति है जिसकी भरपाई शायद ही संभव हो। योगी जनक कुशवाहा आजीवन मिथिला राज्य निर्माण के लिए संकल्पित रहे‌‌। ज्ञातव्य हो कि उन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर अपने सम्पूर्ण जीवन को मिथिला राज्य निर्माण आन्दोलन में लगा दिया। आदर्श मिथिला पार्टी के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन पर पूरे भारतवर्ष से शोक व्यक्त किया जा रहा है जिनमें प्रमुख हैं -आदर्श मिथिला पार्टी के अध्यक्ष सुधीर नाथ मिश्र, अररिया, अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के अध्यक्ष डॉ कमलकांत झा, जयनगर , पूर्व महासचिव डॉ सत्य नारायण महतो, दलसिंहसराय, महासचिव डॉ नारायण यादव, जयनगर, मिथिला शिक्षा मंच के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम, उजियारपुर आदर्श मिथिला पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ परमानन्द लाभ, समस्तीपुर, महासचिव मनोज यादव, महनार, रत्नेश्वर झा,मधुबनी, कोषाध्यक्ष रामकुमार झा,पूसा रोड, दरभंगा प्रमंडल प्रभारी प्रेमजीत झा, समस्तीपुर, प्रदेश अध्यक्ष उमेश चन्द्र भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, बेनीपुर, महिला मोर्चा की विमला दास,दरभंगख ,मिथिला राज्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा अशोक कुमार यादव, मधेपुरा, उपाध्यक्ष डा अरूण कुमार यादव, मधेपुरा, कार्यकारी अध्यक्ष डा राममोहन झा, दरभंगा, महासचिव प्रमोद कुमार झा, मधुबनी, मिथिला दलित मंच के संयोजक सुरेश पासवान, बेगुसराय,मिथिला मंथन के संरक्षक आचार्य संजय शास्त्री,बरौनी, सुशांत चन्द्र मिश्र, दलसिंहसराय, प्रो हीरा झा, मिथिला मुस्लिम मंच के अध्यक्ष प्रो राहत हुसैन, पातेपुर , वैशाली,मिथिलाक्षर प्रचारिणी सभा के संयोजक कल्पकवि उमेश नारायण कर्ण, मिथिला विद्यार्थी परिषद की अध्यक्षा डा ममता झा, दरभंगा, मिथिला राज्य निर्माण समिति के अध्यक्ष विधुकान्त मिश्र, प्रयागराज महासचिव राजीव कुमार कर्ण,दरभंगा मैथिली साहित्यकार परिषदके डा रबीन्द्र चौधरी, सुपौल, आदि ने शोक व्यक्त किया है।