झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मोदी के व्यक्तित्व पर नमो एप्प एवं प्रदर्शनी अभियान

मोदी के व्यक्तित्व पर नमो एप्प एवं प्रदर्शनी अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के निर्देशानुशार देश के
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के 71वां
जन्म दिवस के अवसर पर ‘नमो ऐप्प एवं प्रदर्शनी’ का अभियान भारतीय जनता युवा मोर्चा परसुडीह मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में चलाया गया । इस दौरान नमो एप्प के कार्यक्रम प्रभारी रवि सिंह ने उक्त एप्प की जानकारी लोगो को दी , किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के हर जिलों के हर मंडल में 23 सितंबर तक नमो एप्प कैंप लगाया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोग सीधे देश के प्रधान मंत्री से जुड़ सकें । कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा,परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज,नमो एप्प कार्यक्रम प्रभारी और ज़िला आइटी सेल प्रभारी रवि सिंह,मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुजीत अंबष्टा, अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री शुक्ला हलदर, सुजीत सिंह,संतोष श्रीवास्तव,किरण राव,धीरज सिन्हा,मंगल,नयन पोद्दार,सोनू,उपेंद्र,विवेक बेरा,सनी,कुंदन,धर्मेंद्र,भीम एवं समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।