सुपरस्टार रितेश पांडे का नया गाना “बरसेला सावनवा” हुआ रिलीज, तो झूमने लगे श्रद्धालुगण
भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया सावन स्पेशल गाना “बरसेला सावनवा” रिलीज के साथ ही वायरल होना शुरू हो गया है। रितेश के इस गाने पर बाबा के धाम जा रहे श्रद्धालु भी झूमने लगे, जब यह गाना रिलीज हुआ। सावन के महीने को मॉनसून का महीना माना जाता है। जब वर्षा भी चरम पर होती है और बाबा भोलेनाथ का पूजन भी उत्कृष्ट रूप से होता है। इसी को लेकर रितेश पांडे का यह गाना है जो 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है और इस गाने पर कई सारे रिल्स भी बनाए जा रहे हैं। यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे के साथ तनु यादव की केमिस्ट्री लाजवाब है।
लिंक : https://youtu.be/8fHxIj6KsoY
गाना “बरसेला सावनवा” को लेकर रितेश पांडे ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। सावन का महीना बस उनके रंग में रंग जाने को हर श्रद्धालु चाहता है। भोले की महिमा में मगन सभी श्रद्धालुओं को हमारा यह गाना समर्पित है। उम्मीद करता हूं कि यह गाना सबों को पसंद आएगी और आप सबों का प्यार और आशीर्वाद हमें यूं ही मिलता रहेगा। गाने को रितेश पांडे ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है, जिनका कहना है कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना खासकर माता और बहनों के लिए मां पार्वती की ओर से बेहद शुभ होता है। इसलिए मैं माताओं एवं बहनों से अपील करूंगी कि आप हमारे गाने को खूब सुने और अपने पूजन को सफल बनाएं।
आपको बता दें कि गाना “बरसेला सावनवा” को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है गीतकार आरआर पंकज हैं संगीतकार विकी वॉक्स हैं। परिकल्पना छोटन पांडे का है एडिटर दीपक पंडित हैं। कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी गौरव हैं।
सम्बंधित समाचार
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सर्वप्रथम बिरसा मुंडा चौक एनआईटी गेट स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसी जनों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
सात प्रखंडों के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को पद मुक्त करते हुए नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है
भोलेनाथ के भक्ति में कल्लू ने गाया “शिव के मन भावे”, दर्शकों ने सराहा