झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सात प्रखंडों के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को पद मुक्त करते हुए नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है

सरायकेला खरसावां – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुमोदनों उपरांत एवं जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष बिशु हेम्ब्रम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के अनुशंसा पर सात प्रखंडों के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को पद मुक्त करते हुए नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है ।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों के नाम निम्न बात है
आदित्यपुर नगर- राहुल यादव,गम्हरिया प्रखंड – अखिलेश तिवारी ,चांडिल प्रखंड – राजा राम महतो ,कपाली प्रखंड शानुर रहमान ,सरायकेला प्रखंड – देवेंद्र नाथ दास, खरसावां प्रखंड – सुदाम बोदरा ,कुचाई प्रखंड -फागु सिंह मुंडा को तत्काल प्रभाव से प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
नवनियुक्त सभी प्रखंड अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी/ नगर कमेटी समेत मंडल कमेटी, पंचायत एवं बूथ कमेटी का गठन करके जिला कांग्रेस से अनुमोदन उपरांत प्रदेश कार्यालय को समर्पित करना है।
सभी नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षगणों को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं ।
हमें पूर्ण भरोसा है कि नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष जनों के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी जनहित के कार्यों को आगे बढ़कर के निभाने में अपना योगदान करेगी एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।